शनिवार को एक के बाद एक कई बड़ी घटनाएं हुईं. पहले धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया. उसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन से मुलाकात की. सरकार से मिलकर CJP ने ये ऐलान किया कि वो जंतर-मंतर पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को खत्म कर रही है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील कर कहा कि वो अपने घर लौट जाएं. सभी को लगा मामला ठंडा पड़ गया, लेकिन ऐसा नहीं है. सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब वो सब पूरे देश में जाएंगे और बाकी मुद्दों को उठाएंगे.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मोदी सरकार को कितना नफा कितना नुकसान? जानिए पूरा गणित
रांका ने क्या कहा?
आशुतोष रांका ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं की आवाज है. उन्होंने कहा- ”देश के युवा पूरी तरह जाग गए हैं. सभी ने मिलकर अपने हक की लड़ाई लड़ी है और यही वजह है कि आज सारी मांगें सरकार ने मान ली. आशुतोष रांका ने आगे कहा- ”कॉकरोच जनता पार्टी को उन परिवारों की फिक्र है, जिन्होंने पेपर लीक की वजह से अपने बच्चों को खो दिया. हम उन करोड़ों छात्रों के बारे में चिंता कर रहे हैं, जिनका पेपर लीक की वजह से भविष्य अंधकार में चला गया. आज न्याय हुआ है.” रांका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश के अगले शिक्षा मंत्री पूरी ईमानदारी के साथ अपनी कुर्सी संभालेंगे. उन्होंने कहा- जैसे हमने शिक्षा का मुद्दा उठाया, वैसे ही बाकी मुद्दों को भी सामने लाएंगे. न्याय के लिए हमें जो भी करना पड़ेगा, हम करेंगे. CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने भी रांका के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि अगर देश के अगले शिक्षा मंत्री ने अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभाया तो वो वापस जंतर-मंतर आकर सरकार से जवाब मांगेंगे.
अभिजीत दीपके का बयान
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा कि ये किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि कलेक्टिव एक्शन का नतीजा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो इस जीत को किसी एक चेहरे तक सीमित ना रखें और उन्हें कोई हीरो ना समझें. दीपके ने ये भी कहा कि वो छात्रों के हक और व्यवस्था के सुधार के लिए आगे भी अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे. सीजेपी की ओर से बताया गया कि नीट पेपर लीक मामले के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा, 20 जुलाई को निकाले गए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज की गई सभी FIR वापस ली जाएंगी.
ये भी पढ़ें: ‘अपने घर वापस जाएं सभी…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का किया ऐलान
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
41 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
57 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines