'अपने घर वापस जाएं सभी...', कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का किया ऐलान

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसके कुछ देर बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया.

Cockroach Janata Party Protest

Credit: Social Media

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसके कुछ देर बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये घोषणा की. उन्होंने कहा- “कॉकरोच पीपल्स पार्टी ये ऐलान करती है कि हम अच्छे विश्वास के साथ अपना आंदोलन वापस ले रहे हैंऔर हमें भरोसा है कि तय की गई शर्तें तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी.”

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा-“आज हमारी लंबी बातचीत हुई. वो एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने 4 मांगें रखी थीं रखे थे. इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की- कोई बदले की कार्रवाई ना की जाए, मुआवजा दिया जाए और उनके 5 पॉइंट वाले चार्टर पर विचार किया जाए. हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और कोई कार्रवाई नहीं होगी. दूसरी बात मुआवजे के बारे में है, सरकार ने साफ कहा है कि हमें भी सहानुभूति है. हम सभी ने कहा है कि नियम और कानून के हिसाब से मुआवजा होगा, जो भी ज़्यादा से ज़्यादा हो सकेगा, उन्हें दिया जाएगा.”

CJP ने लोगों से की अपील

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. सभी मिलकर जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं. किसी के हाथों में तिरंगा है तो कोई नाचकर अपनी खुशी ज़ाहिर कर रहा है. लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं. वहीं, सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन वापस लेते हुए प्रदर्शनकारियों से अपने-अपने घर लौटने की अपील की है. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी देश के युवाओं और कॉकरोच जनता पार्टी को जीत की बधाई दी.

विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने क्या कहा?

वांगचुक ने कहा- ” जो कदम सरकार ने और धर्मेंद्र प्रधान ने उठाया है, मैं उसका स्वागत करता हूं और सम्मान करता हूं. मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. ये लोकतंत्र की जीत है. आगे भी हम लोकतंत्र को भारत में सुरक्षित रखेंगे. देश की युवा पीढ़ी को मैं बधाई देना चाहता हूं और CJP के भाई-बहनों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने ये मुद्दा सबसे पहले उठाया. जो छात्र-युवक और बुजुर्ग लोकतंत्र के लिए खड़े हुए, मैं उन सबका सम्मान करता हूं. सबसे बड़ी बात जैसे इन लोगों ने शांति को प्रदर्शन स्थल पर बनाए रखा. मुझे उम्मीद है कि आगे भी इस शांति व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा और आगे कोई घटना नहीं होगी. शांति की जो ताकत हमने दिखाई है, उसके मुकाबले कोई हथियार नहीं है. शिक्षा में सुधार होगा, आगे भी इस पर काम होगा. मेरी आशा है कि एक नए भारत की शुरूआत होगी. मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इस बदलाव के साथ बहुत से बदलाव लाएगी.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ