जेपी नड्डा के सामने CJP ने क्या रखी मांग? सामने आ गई स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए ज्ञापन की कॉपी

सीजेपी प्रतिनिधिमंडल और जेपी नड्डा की मुलाकात करीब तीन घंटे चली. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जेपी नड्डा के साथ बैठक अच्छी रही और उन्होंने हमारी सारी बातें भी सुनीं.

CJP Nadda

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब तीन घंटे चली. मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी जेपी नड्डा के साथ बैठक अच्छी रही और उन्होंने हमारी सारी बातें भी सुनीं. सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है.

विज्ञापन

इस मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि ‘आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा करीब 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अभिजीत दीपके को नहीं किया पुलिस ने डिटेन, जंतर-मंतर पर ही हैं CJP चीफ

साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.’

विज्ञापन

वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के घर पर हैं. हमने अपनी मांगें बता दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे. हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है. जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे!’

विज्ञापन

साथ ही दास ने जेपी नड्डा को सौंपे गए ज्ञापन की कॉपी पोस्ट करते हुए लिखा है, कि मंत्री ने हमें यह भी भरोसा दिलाया है कि जंतर-मंतर और उसके आस-पास अब कोई और कार्रवाई नहीं होगी. हालांकि, अभी तक पुलिस के रुकने की कोई खबर नहीं है.

मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई हैं कि सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाए. दूसरी मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या बर्खास्तगी को लेकर की गई है. वहीं, तीसरी मांग नीट 2026 पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले नीट छात्रों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की है.

विज्ञापन

इसके साथ ही मांग की गई है कि ‘शांति पूर्वक प्रदर्शनकारियों’ पर पुलिस बल तुरंत रोका जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ