अभिजीत दीपके को नहीं किया पुलिस ने डिटेन, जंतर-मंतर पर ही हैं CJP चीफ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने ये साफ किया है कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है.

abhijeet dipke

Credit: News24

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने पहले ये दावा किया था कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया. लेकिन अब खुद उन्होंने ये साफ किया है कि अभिजीत दीपके को हिरासत में नहीं लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने भी बयान जारी कर कहा- ”सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है. आधिकारिक तौर पर ये साफ किया जाता है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं और वो मंच पर मौजूद हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें अभिजीत दीपके मंच पर ही भाषण देते नज़र आ रहे हैं. फिलहाल, ताजा अपडेट ये है कि प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया जा रहा है और काफी हद तक वो जगह खाली हो रही है. लेकिन इससे पहले क्या-क्या हुआ, वो आपको विस्तार से बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों को आईं चोट

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं. इस बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पुलिस निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से एक्शन ले रही है और उनको पीटा गया. उन्होंने सभी सांसदों से अपील की है कि वो जल्द से जल्द उनके समर्थन में उतरें. सीजेपी प्रवक्ता ने पोस्ट में ये भी बताया कि दो घंटे से ज्यादा वक्त के इंतज़ार के बाद उन्होंने बीजेपी नेता जेपी नड्डा से उनके घर पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नड्डा को एक चिट्ठी सौंपी है, जिसपर सीजेपी को भरोसा दिलाया गया कि वो इस पर ज़रूर विचार-विमर्श करेंगे.

दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

दिल्ली पुलिस ने ये भी साफ किया है कि उन्होंने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन को बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से संभाला जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने सभी से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाह पर ध्याना ना दें और जंतर-मंतर के आसपास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन में बॉलीवुड और राजनीति के कई दिग्गजों ने शिरकत की. इनमें प्रकाश राज, शबाना आज़मी, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन, मनोज झा का नाम शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ