प्रदर्शन के बीच जेपी नड्डा से बैठक में क्या हुई बातचीत? CJP प्रतिनिधिमंडल ने बताया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की.

JP Nadda Meet CJP Leaders

Credit: X

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नड्डा को चिट्ठी सौंपी, जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि वो इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. जेपी नड्डा से मिलने के बाद सीजेपी ने बताया- ”CJP के प्रतिनिधि मंडल ने अपना पत्र भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा को दिया. उन्होंने हमारी बात को बेहद ध्यान से सुना और पूरी बातचीत बहुत ही अच्छे से हुई.” कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार उनकी बातों पर विचार करेगी. उन्होंने कहा कि वो अपने सभी समर्थकों से अनुरोध करेंगे कि वो शांति बनाए रखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके को नहीं किया पुलिस ने डिटेन, जंतर-मंतर पर ही हैं CJP चीफ

विज्ञापन

जेपी नड्डा ने किया ट्वीट

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया-”आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उसके बाद शाम 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वो अपने धरने को खत्म करें और सामान्य हालात बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.”

CJP ने सरकार के सामने क्या मांग रखीं?

कॉकरोच जनता पार्टी लंबे वक्त से नीट पेपर लीक को लेकर सवाल उठा रही है और प्रदर्शन कर रही है. इसी को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके समेत कई लोग करीब 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे. आज जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नड्डा से मिलकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग उनके सामने रखीं. जिनमें पहली मांग है कि सोनम वांगचुक को उनके आंदोलन पर बिना रोक लगाए आज़ाद किया जाए. दूसरी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए और तीसरी मांग है कि इस साल हुए नीट पेपर लीक की वजह से जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ