West Bengal: खेत में युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, शराब पिलाने के बाद की हत्या

Youth Found Dead North 24 Parganas: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में युवका सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इससे पहले इस प्रकार की घटना कभी नहीं हुई।

Beheaded Body Found in West Bengal

Beheaded Body Found in West Bengal

विज्ञापन

Beheaded Body Found in West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सुनसान खेत में सोमवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव के धड़ पर गहरे चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना दत्तापुकुर इलाके बारासात-1 ब्लाॅक स्थित जगतुलिया गांव की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर खाली गिलास भी मिले हैं।

Advertisment

पीड़ित के हाथ और पैर टीशर्ट से बंधे हुए थे, वहीं पैरों पर जलने के निशान थे। क्षेत्र से केरोसिन की तेज गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इससे पहले इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियां और शराब पीने की घटनाएं नहीं हुई थीं, घटना से वे भयभीत हैं। पुलिस पीड़ित की पहचान करने तथा हत्या के पीछे का मकसद जानने का प्रयास कर रही है।

दिसंबर में भी मिला था शव

बता दें कि इससे पहले कोलकाता के टाॅलीगंज इलाके में भी 13 दिसंबर 2024 को महिला का कटा हुआ सिर मिला था। मामले में पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार को अरेस्ट किया था। जिसके साथ उसके 2 साल से अवैध संबंध थे। मृतका अपने पति से अलग होकर रह रही थी। जानकारी के अनुसार महिला रीजेंट पार्क और उसके आसपास के इलाकों में नौकरानी के तौर पर काम करती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ