TMC Congress Seat Sharing West Bengal : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत करने की कोशिश की है। लेकिन सूत्रों का मानना है कि इसके सफल होने की संभावना कम ही है क्योंकि टीएमसी अपने शुरुआती ऑफर से पीछे हटने वाली नहीं है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश की पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रही थी लेकिन अब उसने अपने रुख में नरमी दिखाई है।
हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रुख इससे बदलता नहीं दिख रहा है। वह पहले ही कह चुकी हैं कि कांग्रेस को टीएमसी केवल दो लोकसभा सीटें दे सकती है क्योंकि इतनी ही सीटों पर कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार टीएमसी के एक सूत्र ने कहा कि अगर हम दूरबीन का इस्तेमाल करके भी ढूंढेंगे तो कांग्रेस के लिए तीसरी सीट नहीं मिल पाएगी।
यूपी और दिल्ली में कांग्रेस ने फाइनल किया सीट बंटवारा
सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस ने टीएमसी से तीन लोकसभा सीटें मांगी हैं। इन सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। ये तीन सीटें दार्जीलिंग, मालदा (उत्तर) और रायगंज हैं। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर समझौता कर लिया है। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही करने की प्लानिंग कर रही है।
ये भी पढ़ें: कभी राज करने वाली कांग्रेस को छोटे-छोटे दल दे रहे घाव!
ये भी पढ़ें: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का नीतीश पर तीखा हमला
ये भी पढ़ें: तेजस्वी व RJD के खिलाफ एक्शन मोड में नीतीश सरकार
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
4 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines