West Bengal में छापेमारी करने गई ED टीम पर हमला, भीड़ ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

ED Raid In West Bengal : पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम को निशाना बनाया गया है। हमलावरों ने उनकी गाड़ियों पर अटैक किया है।

ED-raid

ED Raid In West Bengal

ED Raid In West Bengal : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में रेड मारने के लिए ईडी की गाड़ियां उत्तर 24 परगना पहुंचीं तो वहां गांव लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद लोगों ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया है। वहीं, ईडी की दूसरी टीम ने टीएमसी नेता और पूर्व चेयरमैन के घर पर भी छापा मारा है।

विज्ञापन

राशन घोटाले मामले में जांच एजेंसी की टीम शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले संदेशखली गांव पहुंची। ईडी के अधिकारी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर रेड मारने के लिए आए थे और उनके साथ केंद्रीय सुऱक्षा बलों के जवान भी मौजूद थे। इसके बाद ईडी की गाड़ियों को देखकर गांव के 200 से ज्यादा लोग जुट गए और हमला कर दिया। ग्रामीणों ने ईडी और सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने ईडी के सहायक निदेशक की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Rajasthan ED Raid

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के घर पर भी रेड

ईडी की एक टीम ने उत्तर 24 परगना के बनगांव में पूर्व चेयरमैन के घर पर रेड मारी है। यह छापेमारी कार्रवाई राशन घोटाले मामले में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और टीएमसी के नेता शंकर आध्या के आवास पर चल रही है। हालांकि, यहां ईडी की कार्रवाई शांतिपूर्वक चल रही है।

विज्ञापन

जानें क्या है राशन स्कैम केस

राशन घोटाले मामले में कई दिनों से ईडी की कार्रवाई चल रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में लाभार्थियों को मिलने वाले राशनों को बाजारों में बेचा जा रहा था। मिल मालिक और पीडीएस वितरक दोनों मिलकर करीब 30 प्रतिशत राशन बेच देते थे। इस मामले में ईडी ने अबतक कई छापे मारे हैं और एक मिल मालिक रहमान को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ