West Bengal: 5 लोगों ने बेरहमी से पीटा, पेट में हुई इंटरनल ब्लीडिंग, पार्किंग विवाद में टैक्सी ड्राइवर की मौत

West Bengal News : पश्चिम बंगाल में पार्किंग विवाद को लेकर 5 लोगों ने एक टैक्सी ड्राइवर को जमकर पीटा, जिससे उसके पेट में इंटरनल ब्लीडिंग हुई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

crime

West Bengal News : पश्चिम बंगाल में पार्किंग विवाद को लेकर 5 लोगों ने एक टैक्सी ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट से टैक्सी ड्राइवर के पेट में काफी इंटरनल ब्लीडिंग हुई, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह घटना कोलकाता के जादवपुर इलाके में हुई। 38 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर जयंत सेन मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे काम से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने एक पार्किंग से अपनी गाड़ी से निकलने के दौरान वहां खड़ी टू व्हीलक को टक्कर मार दी। कुछ घंटों के बाद 5 अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे, उसे बाहर बुलाया और फिर उनकी जमकर पिटाई की, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन

परिजनों के बीच बचाव पर भी नहीं माने आरोपी, मारते रहे

जयंत सेन की मां, भाई और पत्नी ने बीच-बचाव करने की काफी कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक नहीं माने और मारते रहे। उन पांचों ने उसे बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। इसे लेकर डॉक्टरों ने कहा कि उसके पेट में अंदरूनी रक्तस्राव हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई प्रशांत सेन ने कहा ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के मुताबिक सजा मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया केस

इस मामले में मृतक टैक्सी ड्राइवर के परिजनों ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, अभीतक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ