Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक 5 मंजिला इमारत झुग्गी बस्ती में गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अबतक 10 लोगों को बचाया गया है। अभी भी बचाव अभियान जारी है। यह हादसा सोमवार की देर रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में से 15 लोग घायल हो गए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल मौके पर पहुंचे
एक अधिकारी ने देर रात मीडिया से बातचीत में कहा कि जगह की कमी के कारण क्रेन को तैनात नहीं किया जा सका । अंधेरा भी एक बड़ी समस्या पैदा कर रहा है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल भी करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
अवैध तरीके से किया जा रहा था इमारत का निर्माण
झुग्गी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था। केएमसी नियम के मुताबिक, संकीर्ण गलियों में पांच मंजिला संरचनाओं का निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इमारत का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू किया गया था।
यह भी पढ़ें: ससुर की पार्टी पर किया कब्जा, खुद बन गए CM; कौन है यह ‘दामाद’?
बीजेपी ने क्या कहा?
बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रात एक बजकर 20 मिनट पर एक्स पर लिखा- हजारी मोल्ला बागान में अवैध तरीके से बनाई जा रही एक 5 मंजिला इमारत ढह गई। यह विशेष क्षेत्र कोलकाता के मेयर और नगर पालिका मामलों के मंत्री के गढ़ के अंतर्गत आता है। मैं तत्काल बचाव और राहत के लिए आपदा प्रबंधन टीम को शामिल करने का आग्रह करता हूं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CAA से लेकर राम मंदिर तक… वे 7 बड़े मुद्दे, जो चुनाव में छा सकते हैं
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
3 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines