2.5 घंटे तक दर्द से बिलखता रहा लिफ्ट में फंसा युवक, कोलकाता में गैस कटर की मदद से बाहर निकाला

Kolkata man trapped in gap between floor and elevator shaft: लिफ्ट का इमरजेंसी बटन खराब पड़ा था। युवक करीब 2.5 घंटे फंसा रहा और दर्द से करहाता रहा। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने किसी तरह लिफ्ट का कुछ हिस्सा गैस कटर से काटकर युवक को वहां से बाहर निकाला।

KOLKATA, elevator shaft

Kolkata man trapped in gap between floor and elevator shaft: कोलकाता के अलीपुर स्थित ट्रेजरी बिल्डिंग में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां लिफ्ट से उतरने के दौरान एक युवक की टांग फ्लोर और लिफ्ट शाफ्ट के बीच फंस गई। चौंकाने वाली बात यह है कि लिफ्ट का इमरजेंसी बटन खराब पड़ा था। युवक वहां करीब 2.5 घंटे फंसा रहा और दर्द से करहाता रहा।

विज्ञापन

लिफ्ट में मौजूद थे 10 लोग

जिस समय यह घटना हुई उस समय लिफ्ट में कुल 10 लोग मौजूद थे। सभी इस दौरान चौथे और पांचवे फ्लोर के बीच फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में कोई लिफ्टमैन तैनात नहीं था। रखरखाव के अभाव के कारण लिफ्ट खस्ता हाल में थी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा।

विज्ञापन

गैस कटर से काटना पड़ा

किसी तरह लिफ्ट का एक हिस्सा गैस कटर से काटकर युवक को वहां से बाहर निकाला गया। इस सब में करीब ढाई घंटे बीत गए। युवक की पहचान शाहबुद्दीन मौला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे समीप के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। इमारत प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। शाहबुद्दीन मौला दोपहर 1 बजे किसी काम से ट्रेजरी बिल्डिंग में पहुंचा था।

लिफ्ट झटके के साथ नीचे खिसकी थी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाहबुद्दीन मौला लिफ्ट से पांचवीं मंजिल में जा रहा था। एक-एक कर सभी फ्लोर पर लिफ्ट रुकी और सुचारू रूप से चलती रही। पांचवीं मंजिल पर जैसे ही शाहबुद्दीन उतरने लगा अचानक लिफ्ट में तेज आवाज के साथ झटका लगा और वह थोड़ी नीचे की तरफ खिसक गई। शाहबुद्दीन खुद को संभाल नहीं सका उसकी टांग फ्लोर और लिफ्ट शाफ्ट के बीच फंस गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ