West Bengal Cattle Smuggling Case: बंगाल पशु तस्करी के मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने मुख्य आरोपी टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के अकाउंटेंट मनीष कोठारी को गिरफ्तार कर लिया। अनुब्रत पहले से जेल में हैं।
ईडी सूत्रों का कहना है कि मनीष के बयान में काफी विसंगतियां पाई गई। वह जानकारी छिपा रहा है। जांच में भी सहयोग नहीं कर रहा है। मनीष को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ईडी अदालत से मनीष की रिमांड भी मांग सकती है।
बीरभूम में भी एजेंसी ने की थी पूछताछ
अनुब्रत मंडल के अकाउंटेंट मनीष कोठारी को ईडी ने गौ तस्करी मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली बुलाया था। यह पहली बार नहीं है जब मनीष ने जांच एजेंसी का सामना किया है। बीरभूम में भी एजेंसी मनीष से पूछताछ कर चुकी है।
मनीष और अनुब्रत का हुआ आमना-सामना
मंगलवार को करीब साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ के बाद शाम को मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। खुफिया अधिकारियों को लगता है कि मनीष जानकारी छिपाने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों ने यह भी कहा कि मनीष और अनुब्रत से आमने-सामने पूछताछ की गई। इससे पहले जांचकर्ताओं ने अनुब्रत को रिकॉर्ड किया और मनीष का बयान सुना।
मनीष ने ब्लैक मनी को किया व्हाइट
ईडी का आरोप है कि मनीष के पास अनुब्रत और उनकी बेटी सुकन्या की बेनामी संपत्तियों की जानकारी है। मनीष ने कई काली संपत्तियों को सफेद किया है। ईडी से तलब किए जाने के बाद से ही आशंका थी कि मनीष को गिरफ्तार किया जा सता है। बुधवार को अनुब्रत की बेटी सुकन्या को ईडी ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़ें: Cattle Smuggling Case: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल 21 मार्च तक ED हिरासत में, बेटी सुकन्या समेत 12 दिल्ली तलब
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines