Weather Update Today Cold wave fog in Delhi Punjab Haryana Uttar Pradesh Rajasthan Bihar: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में शीतलहर चल रही है साथ ही घना कोहरा पड़ रहा है। पूरे उत्तर भारत में अगले 5 दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।
दिल्ली में भी ठंड और बढ़ सकती है। मंगलवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन सुबह और शाम तापमान काफी नीचे चला गया, जिससे लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और कोहरा छाया रहेगा। 15 जनवरी तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही रहेगा और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें-तकिए से मुंह-नाक दबाया और…पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, कैसे सूचना ने बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा?
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिनों तक पछुआ हवा भी चल सकती है, जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।
उत्तर प्रदेश में भी आज यानी बुधवार को घना कोहरा छाया रहेगा और ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। राजधानी लखनऊ में हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।
हरियाणा में भी ज्यादा ठंड पड़ रही है और अभी इसके कम होने के आसार नहीं हैं। हरियाणा में धुंध भी छाई रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर भी भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। राजधानी श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों और राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। पंजाब में भी कोल्ड डे की स्थित बनी रह सकती है। राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड जारी है। कोहरे की वजह से रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देर से चल रही हैं।
ये भी पढ़ें-MTHL: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल तैयार, अटल सेतु में क्या होगा खास?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines