दिल्ली-एनसीआर में बदली मौसम की फिजा, जानें आज कहां-कहां होगी हल्की से भारी बारिश
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today : आज 9 सितंबर 2023 है। पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल देश के कई हिस्सों में मौसम का फिजा बदलता हुआ नजर आ रहा है। आज से अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
राजधानी दिल्ली में आज से दो दिवसीय जी 20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर की मौसम की फिजा बदल गई है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से ही छिटपुट बारिश हो रही है। आज सुबह की कई इलाकों में भी बारिश हुई। इससे यहां का मौसम सुहाना हो गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1700307799765594533?s=20
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली और एनसीआर को आज से अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। IMD ने इसी क्रम में शनिवार और रविवार को यहां बारिश की चेतावनी जारी की है।
Daily Weather Briefing (Hindi) 08.09.2023 #imd #india #MadhyaPradeshWeather #MaharashtraWeather #gujaratweather #weatherupdate #rainfall #Monsoon
YouTube : https://t.co/iVgomf9DHk
Facebook : https://t.co/VECnn8kyTy@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/kkptp221nI— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 8, 2023
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार 9 सितंबर को देश के कई हिस्सों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.