Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने यहां के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Monsoon Update, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, weather update today
विज्ञापन

Weather Update Today : मौसम के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर है। करीब एक हफ्ते तक उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून की स्थिति कमजोर रहने के बाद एकबार फिर यह सक्रिय होता दिख रहा है। अगर ऐसा होता है तो अगले एक दो दिनों में देश के कई हिस्सों में एकबार फिर से अच्छी बारिश हो सकती है। इस बीच आज भी मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ मंडराते खतरे के बीच आज भी बारिश की संभावना है। इससे यमुना नदी के किनारे बसे इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Advertisment

मौसम विभाग ने महाष्ट्र और गुजरात में कुछ जगहों पर भी भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस सिलसिले में आईएमडी ने देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यंत मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही आज भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि मंगलवार से यहां एकबार फिर से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों 25 और 26 जुलाई तेज बारिश की आशंका है। आपको बता बता दें कि राज्य में गंगा, यमुना, शारदा समेत कई नदियां उफान पर है और सूबे के 13 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम समेत कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

इसके साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप समेत कई जगहों पर भी हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ