Weather Update Today : उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट

Weather Update Today
विज्ञापन

Weather Update Today 12 September : आज 12 सितंबर 2023 है। मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन यह एकबार फिर से एक्टीव हो गया है। इसके कारण देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवर्ती मौसम तंत्र की सक्रिय होने की वजह से मौसम में ये परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

आज भी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज मंगलवार को भी हल्की से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 72 घंटों में मध्य से भारी बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। एमआईडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक यहां आसमान में बादल और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा जो मौसम को सुहावना बनाए रखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन

Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज मंगलवार 12 सितंबर को देश के कई हिस्सों में छिटपुट तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।

 

विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, देश के पूर्वोत्तर हिससे, सिक्किम, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • इसके साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ