Weather Update: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को भीषण शीतलहर से राहत मिली। आज सुबह क्षेत्र में कोहरा कम होने से एनसीआर में दृश्यता में सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति में वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण काफी सुधार हुआ है।
इसके साथ ही अब भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदा-बांदी का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के बीच गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
आईएमडी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। उसी दिन, घने कोहरे की चादर ने दिल्ली में सुबह दृश्यता को घटाकर केवल 50 मीटर कर दिया, जिससे वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “घने से बहुत घने कोहरे की एक परत पंजाब से लेकर बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।” कोहरे के कारण 95 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
और पढ़िए – मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
23 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
2 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
10 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines