Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में अगले पांच दिनों में लू चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को ओडिशा में पारा का स्तर राज्य में लगभग 24 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर रहा। आईएमडी ने कहा, ‘बारीपदा को 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान बताया गया। जबकि, आठ स्थानों बौध, नुआपाड़ा, झारसुगुड़ा, तालचेर, संबलपुर, टिटलागढ़, अंगुल और बोलांगीर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।’
मौसम कार्यालय ने आगे कहा कि तीन अन्य स्थानों पर 42 डिग्री से ऊपर और पांच स्थानों पर 41 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए आईएमडी भुवनेश्वर ने अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
और पढ़िए – Weather Update: दिल्ली में पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने दी सावधानी रखने की सलाह
आईएमडी बुलेटिन में कहा गया, ‘अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (दिन के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और इसके बाद ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की गई है। ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 40 डिग्री और सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।’
केंद्र को सतर्क कर चुका है IMD
आईएमडी ने आगे कहा कि क्योंझर, मयूरभंज, मल्कानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा और कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली होने की संभावना है। इसके अलावा, गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर और संबलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति रहने की संभावना है।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि देश सामान्य से अधिक गर्म गर्मी का अनुभव करेगा, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पर्याप्त तैयारी करने की चेतावनी दी थी।
और पढ़िए – बॉम्बे हाईकोर्ट का उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, BMC में 227 वार्ड ही रहेंगे
अन्य राज्यों का हाल
ओडिशा के अलावा, आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी लू की स्थिति रहने की भविष्यवाणी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और 18 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। ऐसी स्थिति 19 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बनी रहेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
7 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
12 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
14 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
15 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines