---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Weather Update: दिल्ली में पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने दी सावधानी रखने की सलाह

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर तेज और गर्म लू चल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन इस मौसम में अब तक सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम […]

---विज्ञापन---

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर तेज और गर्म लू चल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन इस मौसम में अब तक सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, अक्षरधाम के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तापमान सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नजफगढ़ और रिज में 40.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड, आयानगर और पालम में क्रमश: 39.4, 39.1 और 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री और 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में भी अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं अन्य स्टेशनों पर यह 42-43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। आईएमडी ने शनिवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सावधानी रखने को कहा है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, जनता को गर्म मौसम के दौरान सावधानी बरतने और शरीर में पानी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

First published on: Apr 15, 2023 12:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola