मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में 227 ही वार्ड रहेंगे। उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बीएमसी वार्डो का परिसीमन कर वार्ड को 227 से बढ़ाकर 236 कर दिया था।

विज्ञापन

236 वार्ड के फैसले को पलट दिया था

महाराष्ट्र में शिंदे फडणवीस की सरकार आने के बाद सरकार ने 236 वार्ड के फैसले को पलट दिया था। जिसके बाद उद्धव गुट की और से पूर्व पार्षद राजू पेडणेकर ने फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
और पढ़िए – भारतीय पुरुष मोबाइल में चलाते हैं ये Apps; महिलाओं की पसंद भी हुई जाहिर, पढ़ें- ये रिपोर्ट

बीएमसी चुनाव का रास्ता लगभग साफ

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले से बीएमसी चुनाव का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। पिछले कई महीनों से मामला हाई कोर्ट में प्रलंबित था। आज अदालत ने फैसला सुना दिया है। अब देखना होगा उद्धव गुट इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देता है या नही ?

और पढ़िए – जेद्दा-हांगकांग मालवाहक विमान के शीशे में दरार, कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग

गौरतलब है कि मुंबई बीएमसी वार्डों की संख्या 227 से बढ़ाकर 236 करने पर भाजपा सहित कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई थी। भाजपा का आरोप है उद्धव सरकार राजनीतिक लाभ के लिए यह फैसला लिया था। बीजेपी का कहना था कि उद्धव सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए 9 सीट बढ़ाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ