Delhi Weather Update : दिल्ली NCR में वीकेंड पर मौसम रहेगा सुहाना, फिर सताएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

Aaj Ka Mausam : देश के कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है तो कुछ प्रदेशों में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली एनसीआर में दो दिन राहत के बाद फिर हीटवेव और लू चलेगी। आइए जानते हैं कि कहां-कहां पड़ेगी भीषण गर्मी?

Heatwave

21 जुलाई 2024 दुनिया का सबसे गर्म दिन।

विज्ञापन

Delhi Weather Update : दिल्ली एनसीआर में वीकेंड पर मौसम सुहाना रहेगा और फिर भीषण गर्मी सताएगी। राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे कल गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। अगले हफ्ते फिर आसमान से आग बरसेगी, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहेगा। यहां जानें देश के अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली एनसीआर का मौसम

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी (Delhi Weather Update)में आज और कल बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, जबकि सोमवार और मंगलवार को हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थित रहने के आसार हैं। वीकेंड के बाद फिर भीषण गर्मी पड़ेगी, जिससे तापमान में उछाल आएगा। दिल्ली के आयानगर में शुक्रवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।


यूपी समेत इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 8-11 जून के बीच हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव स्थिति बनी रहेगी। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भीषण लू चलेगी और सूरज की तपिश तेज रहेगी।

विज्ञापन

सबसे गर्म रहा यूपी का झांसी

बीता दिन देश का सबसे गर्म शहर यूपी का झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य पारा से 3.3 डिग्री ज्यादा है। मध्य प्रदेश के दमोह में 45.5 डिग्री और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 43.6 डिग्री पारा रहा, जबकि हरियाणा के रोहतक में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ