Weather Update: दिन में धूप और सुबह-शाम की ठंड दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वसंत ऋतु चल रही है, इस दौरान मौसम में बदलाव होता है। मसलन दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड या हवाएं चलती हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार हिमालयन रीजन में बर्फबारी काफी लेट तक हुई है, यहां मार्च के पहले सप्ताह तक बर्फ पड़ी है। जिससे अभी तक मौसम में हल्की ठंड बनी हुई है।
उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा बढ़ा रही ठंड
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के उत्तर पश्चिमी दिशा से जब हवा चलती है तो दिल्ली, यूपी और आसपास के राज्यों में ठंड बढ़ जाती है। इसके अलावा अन्य दिशा से हवा चलने पर ठंड में थोड़ी कमी देखी गई है। वहीं, दिल्ली-NCR में 24 मार्च (होलिका दहन) के दिन अलग-अलग जगह हल्की बौछारें पड़ने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
आसमान में बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार होलिका दहन के दिन दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, जींद, रोहतक और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। यहां अलग-अलग जगह रात में हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान बना हुआ है। इसके अलवा 24 मार्च को एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौमस विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तापमान में गिरावट देखी जाएगी। यहां लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
यहां बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 मार्च को चमोली, पिथौरागढ़ आदि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार होंगे। 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके अलावा सिक्किम में 26 मार्च तक बारिश और तेज हवा चलने के आसार बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: पति कराता है धंधा, मुझे लगता है गंदा, प्रेमी संग बिस्तर पर पकड़ी विवाहिता ने दी सफाई
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines