पति कराता है धंधा, मुझे लगता है गंदा, प्रेमी संग बिस्तर पर पकड़ी विवाहिता ने दी सफाई

Jalandhar News: पति ने महिला का बॉयफ्रेंड होने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहती है और उसे घर में घुसने नहीं देती। वह अपने बच्चों से मिलने की कोशिश करता है तो वह उसे देखकर दरवाजा बंद कर लेती है।

Crime News

दिल्ली में फ्लाईओवर से कूदा छात्र।

Jalandhar News: जालंधर में एक महिला ने अपने पति पर 100-100 रुपए लेकर गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जब वह किसी अन्य मर्द से संबंध बनाने से मना करती है तो वह उसकी पिटाई करता है। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला आयोग के स्थानीय ऑफिस में दी है। पुलिस और महिला आयोग इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

महिला का बॉयफ्रेंड होने का आरोप

पति ने महिला का बॉयफ्रेंड होने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहती है और उसे घर में घुसने नहीं देती। वह अपने बच्चों से मिलने की कोशिश करता है तो वह उसे देखकर दरवाजा बंद कर लेती है। शनिवार को दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

विज्ञापन

घर खर्च के लिए नहीं देता पैसे

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले पांच दिन से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। उसने आज उसे रंगेहाथ पकड़ लिया तो वह उस पर आरोप लगा रही है। वहीं, महिला ने कहा कि उसके पति ने उसका पैर तोड़ दिया, वह शराब के नशे में घर पर आता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि वह खर्च के लिए घर में पैसे नहीं देता, उसका एक छोटा बच्चा भी है, उसका पति उसकी दवा और खुराक के लिए भी पैसे नहीं देता है।

काउंसिलिंग की जा रही

जालंधर पुलिस अधिकारियों के अनुसार दंपति एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बयान ले लिए गए हैं। दोनों को एक साथ और अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों को परामर्श केंद्र भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ