---विज्ञापन---

देश angle-right

सावधान! 12 राज्यों में कड़ाके की ठंड, 5 में बारिश की चेतावनी; दिल्ली में कब छाएगा घना कोहरा?

Aaj Ka Mausam: देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कुछ राज्यों में घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। बर्फबारी-बारिश और पछुआ हवाएं मिलकर ठंड बढ़ा रही हैं, लेकिन दिल्ली-NCR के हालात खराब हैं। स्मॉग के कारण वायु प्रदूषण और ठंड का नाम नहीं। आइए जानते हैं कि दिल्ली, नोएडा में घना कोहरा कब छाएगा?

---विज्ञापन---

Weather Update Today Forecast: देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है। हालांकि दिल्ली-NCR में स्मॉग के कारण वायु प्रदूषण से गर्मी महसूस होती है, लेकिन सुबह-शाम गुलाबी ठंड और हल्का कोहरा छा रहा है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। जम्मू कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं। पछुआ हवाएं भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ाने को तैयार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 दिन 4 राज्यों में बारिश होने और 12 राज्यों में घना कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR में घना कोहरा कब छाएगा? देखें भारत में मौसम की परिस्थितियां कैसी?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस वजह से पड़ेगी ठंड और बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी तमिलनाडु और उसके आसपास समुद्र के अंदर निचले वायुमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान की ओर से एक्टिव हुआ है। उससे सटे पाकिस्तान के ऊपरी वायुमंडल में साइक्लोनिक सकुलेशन बना है। इन मौसमी परिस्थतियों के कारण पश्चिमी हवाएं (पछुआ हवाएं) चलती हैं, जिनसे ठंड बढ़ती है। समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 120 नॉट क्रम की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।

इसलिए उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। मध्य भारत में न्यूनतम तापमान वैसा नहीं बना रहेगा, जैसा है। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। कराईकल और माहे में भी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कब छाएगा कोहरा?

देश की राजधानी दिल्ली में स्मॉग के कारण वायु प्रदूषण है। इसलिए दिल्ली सरकार ने अब ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया है। जब तक स्मॉग रहेगा, बच्चे घर से ही ऑनलाइन क्लास लगाएंगे। मौसम विभाग ने 18 नवंबर के बाद राजधानी में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे पहले मौसम साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 से 28°C और 11 से 17°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 1 से 3°C अधिक था। सतही हवाएं चलने के साथ धुंध की स्थिति बनी हुई, लेकिन स्मॉग और धुंध मिलकर वायुमंडल को जहरीला बना रही हैं। स्मॉग के कारण सांस लेना दूभर है। धुंध के कारण दूर तक देखना दूभर है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 15, 2024 06:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola