देशभर में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जुलाई के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 13 घंटों के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत समेत देश के 11 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है. कई इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है. इन राज्यों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. कुछ इलाकों में ओले बरसने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें: बारिश में फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें? यहां जानिए खुद का ख्याल रखने के 5 तरीके
कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के इलाके और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण मानसून और ज्यादा एक्टिव हो गया है. इसके असर से अगले चार से पांच दिनों तक मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में 4 जुलाई को भारी बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने का अनुमान है. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के रांची, बोकारो, देवघर, गिरिडीह और दुमका समेत कई जिलों में भी तेज बारिश और 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
तूफानी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में लैंडस्लाइड और सड़क पर रुकावट होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं. उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल में 4 से 6 जुलाई तक सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, शिमला, मंडी और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, संबा, कठुआ, गांदरबल, राजौरी, मिरपुर, पुंछ, डोडा और जम्मू में भी भारी बारिश और आंधी आ सकती है. महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना है. महाराष्ट्र में पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा,नागपुर, यावातमल और गोंदिया में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी, सागर, खांडवा, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मंदसौर, नीमच, कटनी, विदिशा और आगर-मालवा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें: मानसून में 48 घंटों से ज्यादा बुखार आना इन बीमारियों का हो सकता है लक्षण, डॉक्टर ने कहा मामूली समझने की ना करें भूल
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines