Weather Update: अभी फरवरी महीना का महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि देश करे कई इलाकों में तो लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अनुभव करने लगे हैं।
आलम यह है कि कई जगहों पर तामपान का पारा 40 डिग्री के पास पहुंचने के करीब है।
महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तो अभी से गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। यहां के कई इलाकों में तापमान 35 से 39 डिग्री की बीच बना हुआ है। एमआईडी के मुताबिक अगले चार से पांच दिन में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ज्यादा रहने के आसार हैं। अगर तापमान का पारा ऐसे ही चढ़ता रहा तो इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है।
और पढ़िए – बढ़ने लगा पारा, क्या गर्मी इस साल तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड ?
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि दिन के समय यहां भी लोगों को ठीक-ठाक गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सोमवार 20 फरवरी को दिल्ली में 1969 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा गर्मी वाले फरवरी के रूप में दर्ज किया गया। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले 17 साल बाद दिल्ली में फरवरी में इतनी अधिक गर्मी देखने को मिल रही है।
हालांकि आज भी गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कई इलाकों में पर आज और कल, गरज, तेज बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – इन राज्यों में आज से दो दिनों तक होगी बारिश! IMD ने जारी किया पूरा पूर्वानुमान
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि राजस्थान और गुजरात में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं।
जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके साथ असम, मेघालय और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
27 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
44 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
57 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines