Weather Update Today : चक्रवात बिपरजॉय के खतरे बीच आज यहां होगी भारी बारिश, जानें मौसम का ताजा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Monsoon Update

Weather Update Today : अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। चक्रवात बिपरजॉय तूफान का रुप धारण करते हुए 165 KM की रफ्तार से गुजरात तट की ओर तेजी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवात बिपरजॉय 15 जून को गुजरात के कच्छ से टकराएगा। लेकिन उससे पहले ही समंदर में खलबली तेज हो गई है।

कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आलम यह है कि गुजरात के 8 जिलों में हाई अलर्ट पर रखा गया है और केंद्र सरकार पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्रियों को निगरानी के लिए अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का आज सबसे ज्यादा असर गुजरात के द्वारका और कच्छ जिले में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन अब तक राज्य 8 जिलों के करीब 40 हजार लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है। साथ ही तूफान से निपटने के लिए NDRF की 15 और SDRF की 12 टीमें तैनात की गई है।

आईएमडी के मुताबिक 15 जून गुरुवार दोपहर चक्रवात बिपरजॉय कच्छ के जखाऊ बंदरगाह के पास पहुंचेगा। उस समय इसकी यानी हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। तट से टकराने के बाद इसकी रफ्तार धीमी हो जाएगी। मौसम के जानकारों के मुताबिक आज शाम या फिर कल सुबह ये गुजरात और पाकिस्तान से टकराएगा। इसके बाद ये गुजरात के हिस्सों में डीप डिप्रेशन और राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में लो-प्रेशर एरिया के रूप में कन्वर्ट होगा। इसके कारण प्रभावित इलाकों में एक-दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना रहेगी।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक गुजरात तटीय इलाकों में हालात खराब बनी रहेगी। गुजरात तट पर 15 जून तक आंधी-तूफान वाली हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 120 और 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी संभव है।

वहीं पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा कोंकण, गोवा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। झारखंड, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ