Weather Update Today : आज भी बारिश से राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Monsoon Update
विज्ञापन

Weather Update Today : देश के कई हिस्सों में इन दिनों मॉनसून झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई जगहों पर मुश्किलें बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर कई मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर है और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण लोगों की जान पर बन आई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने के कारण देशभर में अबतक 120 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। यहां यमुना नहीं पूरे उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आलम यह है कि यहां के नीचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पूरे हालात पर राज्य और केंद्र सरकार की पैनी नजर है और बड़ी तादाद में लोगों को नीचले इलाकों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। जबकि नोएडा में भी आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Advertisment

आपको बता दें कि यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ा, तो यमुना के पानी को छोड़ा गया। जिसके दिल्ली के रास्ते लगते प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं तो दिल्ली भी पानी-पानी हो गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी बारिश मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का ये दौर फिलहाल जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट और रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्दे नजर उत्तराखंड में स्कूल और कॉलेज 15 जुलाई तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में करीब 45 जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली की गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसके मद्दे नजर लखनऊ समेत पूर्वांचल के जिलों में तेज बरसात का अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जगहों पर गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और आने वाले दिनों में ये और विकराल हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के मध्य भाग, झारखंड, ओडिशा, आंतरिक आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ