Weather Update Today : आज यहां होगी मुसलाधार बारिश तो दिल्ली में घरों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, देखिए Video

Weather Alert: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की जताई संभावना
विज्ञापन

Weather Update Today : देश के तमाम हिस्सों में मॉनसून झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर यह बारिश आम लोगों के लिए आफत बन गई। पहाड़ से लेकर कई मैदानी इलाकों में बारिश से नदियां उफान पर है और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश भर में 100 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है।

इस बीच राजधानी दिल्ली में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां यमुना नहीं पूरे उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आलम यह है कि यहां के नीचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पूरे हालात पर राज्य और केंद्र सरकार की पैनी नजर है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश की संभावना है।

Advertisment

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झरखंड, ओडिसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, समेत राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके साथ ही ही मौसम विभाग ने आज कोंकण, गोवा, केरल और माहे में बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग जगहों परबारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ