MP में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ की आशंका, 29 जिलों में झमाझम बरसात की संभावना

mp monsoon update

mp monsoon update

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर और उज्जैन संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश के 29 जिलों में भी आज झमाझम बारिश की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कुछ जिलों के गांवों में बाढ़ की संभावना भी बनी है। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी में भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, विदिशा, हरदा, गुना, अशोकनगर, सीहोर, धार, रतलाम जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जबलपुर, मंडला, दमोह, नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, नर्मदापुरम, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर और शिवपुरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस वजह से हो रही बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इस वक्त मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय था। जो अब पूर्व की दिशा में बढ़ गया है। इसके साथ ही प्रदेश में एक मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। जबकि दक्षिण-पश्चिम हवाओं के साथ अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी है। जिससे मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।

48 घंटे होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में इस बार औसत से ज्यादा बारिश हो रही है। अब तक मध्य प्रदेश में 14.5 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे इस बार औसत और बढ़ने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ