Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आाज और कल बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश
IMD के मुताबिक, 13 से 18 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जानिए 13 मार्च का राशिफल और उपाय
पूर्वोत्तर में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि
IMD के मुताबिक, 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, असम, मेघालय, पंजाब, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कल ओलावृष्टि देखी गई।
यह भी पढ़ें: CAA: आखिर क्यों पाकिस्तान छोड़ शरणार्थी बनने को मजबूर हो रहे हिंदू?
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
15 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines