देश में पहली बार राजनीतिक मंच से 6 हजार रेल प्रोजेक्टों का शुभारंभ, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिया बड़ा तोहफा

PM Modi Inaugurated 6000 Railway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 6 हजार छोटी-बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसकी लागत 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

PM Modi Inaugurated 6000 Railway Projects

छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी का बड़ा तोहफा

विज्ञापन

PM Modi Inaugurated 6000 Railway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की 6 हजार छोटी-बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 36,968 करोड़ रुपये की लागत के रेलवे प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में शुरू हुए। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन परियोजनाओं का डिजिटली शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद कमांड सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 नई वंदे भारत रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 100 सालों में ऐसा पहली बार है कि किसी कार्यक्रम में इतने बड़े लेवल पर रेल परियोजनाओं को शुभारंभ हुआ है।

विज्ञापन

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से भारतीय रेलवे राजनीति और क्षेत्रवाद का शिकार होती रही है। पहले भारतीय रेलवे के विकास के नाम पर रेलों में डब्बे बढ़ाने और स्टॉपेज बढ़ाने पर ही काम हुआ करते थे। वहीं रिजर्वेशन की लंबी लाइनें, कमीशन और दलाली समेत गंदगी ने भारतीय रेल की स्थिति को नरक के समान बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भारतीय रेल को नरक जैसी स्थिति से बाहर लाने की इच्छा शक्ति दिखाई और रेवेन्यू के बजट को सामान्य बजट के साथ शामिल किया। इससे रेवेन्यू का बजट 6 गुना हो गया और दूसरे मदों से मिले राजस्व के हिस्से को रेलवे के विकास में उपयोग किया जा सका।

ऐसे पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि साल 2024 के बीते 75 दिनों में भारत के अंदर 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पहले जो दिक्कतें और परेशानियां देश के लोगों को भुगतनी पड़ी है, वह परेशानियां हमारी आने वाली पीढ़ी नहीं सहेगी, यह मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ