---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जानिए 13 मार्च का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 13 March 2024: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है? ये जानने के लिए आप आज का राशिफल देख सकते हैं। आइए जानते हैं आज यानी 13 मार्च को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 13 March 2024: क्या आप भी अपने आने वाले कल के बारे में जानना चाहते हैं? तो इसके लिए अपना आज यानी 13 मार्च, बुधवार का राशिफल देख सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा राशिफल और उपाय बताए गए हैं, आइए 12 राशियों का आज का राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशि

मन में उलझन रह सकती है इसलिए जीवन के साथ सामंजस्य बिठाएंगे तो अच्छा रहेगा। कभी-कभी मौन रहने से भी सवालों के जवाब मिल जाते हैं अतः आत्म केंद्रित होकर प्रयास करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

2. वृषभ राशि

सदा कदमों से आगे बढ़ने पर जीत निश्चित मिलेगी। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे तथा आत्मविश्वास मजबूत होगा और जीवन में प्रेम रहेगा।

3. मिथुन राशि

आज मन में उत्साह रहेगा और अपार ऊर्जा आपके मन में संचारित होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

4. कर्क राशि

कई बार कुछ रिश्ते जीवन में आते जाते हैं अतः उन दोस्तों के प्रति मोहन निकालकर जीवन में आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। अपनी सुख सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करेंगे तो आनंद मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

5. सिंह राशि

घर और कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

---विज्ञापन---

6. कन्या राशि

घर परिवार और व्यापारिक क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। नए रिश्ते जुड़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।।

7. तुला राशि

घर परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।  परिवार के सभी लोग किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

---विज्ञापन---

8. वृश्चिक राशि

जीवन के पाठ में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत व संघर्ष करना होगा इससे बिल्कुल ना घबराए। आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।।

9. धनु राशि

ईश्वरीय सत्ता का साथ मिलेगा और सहज भाव से समस्याओं का निदान भी कर लेंगे।छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।।

---विज्ञापन---

10. मकर राशि

घर और कार्यस्थल पर तालमेल सही रखें। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा और यह पक्का है कि आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

11. कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन में आ रही दिक्कतों का समाधान होगा और यह सही समय है कि आप कोई नया कार्य शुरू करें। दिल दिमाग दोनों से ही परिस्थितियों पर विचार करना ठीक रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जला दें।

---विज्ञापन---

12. मीन राशि

आप अपने दृष्टिकोण के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता के कारण आपका सम्मान होगा। भावनाओं में सरल और सहज रवैया आपसे अपेक्षित है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

First published on: Mar 13, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola