Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली-यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम, आइए जानते हैं…

News24 Weather Forecast Latest Update

Weather Forecast Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आाज और कल बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, 13 से 18 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जानिए 13 मार्च का राशिफल और उपाय

पूर्वोत्तर में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि

IMD के मुताबिक, 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, असम, मेघालय, पंजाब, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कल ओलावृष्टि देखी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ