हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: कल मिलने वाली है गर्मी से राहत! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: 15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने हल्की बारिश, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है.

विज्ञापन
Credit: News24

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस बदलाव से जहां लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, वहीं कई जगहों पर मौसम अचानक बदलने से सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. कई इलाकों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, पंखे-एसी का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि 15 मार्च को बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें: मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, इस साल गर्मी भी तोड़ेगी रिकॉर्ड, EL Nino बारिश-लू को कैसे करेगा प्रभावित?

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं 15 और 16 मार्च को कई जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. हवा की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम अचानक ठंडा महसूस हो सकता है. बिहार में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो सकता है और कुछ इलाकों में बादल छाने या हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

कहां-कहां मिलेगी गर्मी से राहत?

राजस्थान के कई शहरों में इन दिनों उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है. IMD के मुताबिक, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान लोगों को आंधी-तूफान जैसी स्थिति से सावधान रहने की सलाह दी गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 15 से 19 मार्च के बीच मौसम सुहावना रहने की संभावना है. इन इलाकों में भी बीच-बीच में बारिश और बादल छाने का अनुमान है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के महीने में तापमान आमतौर पर तेजी से बढ़ने लगता है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण कभी-कभी बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव आ जाता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए पिएं ये खास शरबत, मिल सकते हैं कई फायदे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola