गर्मियों में ठंडक पाने के लिए पिएं ये खास शरबत, मिल सकते हैं कई फायदे

अगर आप भी गर्मियों की तेज गर्मी से परेशान रहते हैं और एक प्राकृतिक व ठंडक देने वाले पेय की तलाश में हैं, तो यह शरबत आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे प्राकृतिक खस की जड़ों से तैयार किया जाता है, जो शरीर को ठंडक देने और ताजगी देने में मदद करती हैं.

Untitled design - 2026-03-13T164213.362
विज्ञापन

Healthy Tips: गर्मियों के मौसम में बढ़ती गर्मी, डिहाइड्रेशन और थकान के कारण लोग कुछ ऐसा खोजते हैं जिसको पीने के बाद शरीर को ठंडक मिल सके. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का खस शरबत एक अच्छा विकल्प माना जाता है. यह शरबत खस की जड़ों से तैयार किया जाता है, जिसकी खुशबू बहुत ही ताजगी भरी होती है और स्वाद भी काफी अच्छा लगता है साथ ही इसको बनाने में किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं की गई है.

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनको गर्मियों का मौसम आते ही थकान, कमजारी और बार-बार प्यास लगना आम हो जाता है जिस कारण गला भी सूखने लगता है. अगर आप उन्हीं लोगों में से एक हैं जो गर्मियों में इन सभी परेशानियों से जूझते हैं तो ये खस शरबत आपके लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारें में.

विज्ञापन

पतंजलि खस शरबत के फायदे

पतंजलि का खस शरबत शरीर को ठंडक देने में मदद करता है.
इससे गर्मियों में प्यास और थकान को कम करने में सहायता मिलती है.
इसकी खुशबू और स्वाद ताजगी का एहसास कराते हैं.
यह शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है.
इसके सेवन से गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाव होता है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि के इस खस शरबत को खस की जड़ों से तैयार किया जाता है. इसमें प्राकृतिक सुगंध और ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं. खस की जड़ें आयुर्वेद में शरीर को ठंडा रखने और ताजगी देने के लिए जानी जाती हैं.

इस तरह से करें सेवन

पतंजलि खस शरबत को पीने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में 2–3 चम्मच शरबत मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. अगर आप चाहें तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं. गर्मियों में दिन में 1–2 बार इसका सेवन किया जा सकता है. यह पेय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए गर्मी में एक ताजगी भरा विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ