Weather Forecast : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के मैदानी राज्यों में इस समय मौसम सुबह-शाम करवट ले रहा है। सुबह और रात के समय जहां ठंड हो रही है तो दिन में चटक धूप निकल रही है। कई जगहों पर बारिश भी हुई है। आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। आने वाले पांच दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
जानिए कहां कैसा मौसम रहने की उम्मीद
आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी ईरान और इसे आस-पास के इलाकों में बनी मौसमी स्थिति की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में एक मार्च से तीन मार्च के बीच बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गरजने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ पानी बरसने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब में 2 मार्च तक ओले गिरने की घटनाएं भी दिख सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 29 फरवरी से 5 मार्च तक बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है।
कश्मीर-लद्दाख के लिए बर्फबारी का अलर्ट
दक्षिण भारत की बात करें तो केरल में तापमान बढ़ने के आसार जताए गए हैं। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए 1 और 2 मार्च के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में बारिश होने से यहां ठंड एक बार फिर बढ़ेगी। हालांकि, आईएमडी का कहना है कि बारिश का यह दौर पूरा हो जाने के बाद तापमान में इजाफा होगा, जो लोगों को ठंड से राहत देगा। इस बार पहाड़ों पर देर से हुई बर्फबारी ने पूरे मौसम को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके अलावा लगातार बदल रहे मौसम के चलते लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना भी खूब करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर के बाद बनेगा शिव मंदिर, सपा को होगा फायदा
ये भी पढ़ें: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का आखिरी दिन?
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-शिवसेना
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines