Weather Forecast IMD Heat Wave Alert: देशवासियों अलर्ट हो जाओ, अब भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और गर्म लू सताने को तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत देशभर के कई राज्यों के लिए Heat Wave का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में पिछले 2 दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है।
बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री पार जा सकता है। 10 मई तक प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचने के उपाय करने की सलाह दी है। बीते दिन सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री तापमान सरायकेला (झारखंड) में दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:सावधान! Heatwave को लेकर सरकार का अलर्ट, भूलकर न करें ये 7 गलतियां
क्या कहता है मौसम विभाग का अलर्ट?
मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण देश का मौसम मिला जुला रहेगा।पूर्वी भारत में आज से और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कल से मौसम करवट बदलेगी, लेकिन अगले 5 दिन पश्चिमी भारत, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में 7 मई को मौसम खराब रहा सकता है। आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 10 मई तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने से मौसम ठंडा रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में लू चलने से भीषण गर्मी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें:गर्मियों में सबसे ज्यादा होता है पीलिया का खतरा, कारगर हैं ये 7 उपाय
लू, गर्म रातें और गर्म एवं आर्द्र मौसम की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। 7 मई को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में; 7 से 10 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान में, 8 से 10 मई के बीच पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण लू चलेगी। अगले 3 दिन के दौरान केरल और माहे तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:जरा संभलकर, रोजमर्रा की इन चीजों से कैंसर का खतरा! सामने आई चौंकाने वाली बात
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 7 दिन अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें पड़ेंगी। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 6 और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 और 10 मई तारीख को असम-मेघालय, 6 और 7 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल में, 7 से 9 मई के बीच ओडिशा में अलग-अलग थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
6 से 10 मई के बीच पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी आने, बिजली गरजने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 6 से 10 मई के बीच बिहार, झारखंड, ओडिशा में आंधी आने, बिजली गरजने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। 7 से 9 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, 10 मई तक विदर्भ और छत्तीसगढ़, झारखंड में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:कहीं आपको तो नहीं राघव चड्ढा जैसी बीमारी? आंखों से जुड़े इन शुरुआती 5 संकेतों को न करें इग्नोर
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
28 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines