गर्मियों में सबसे ज्यादा होता है पीलिया का खतरा, कारगर हैं ये 7 उपाय

Jaundice Home Remedies: पीलिया छोटे बच्चों से लेकर बड़ों में यह समस्या किसी को भी हो सकती है। ऐसे में इसमें आप दवा से ज्यादा कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इसका उपचार करें..    

jaundice home remedies

पीलिया का घरेलू इलाज Image Credit: Freepik

Jaundice Home Remedies: पीलिया एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर गर्मियों में परेशान करती है। असल में सारा खेल खाने और पीने का होता है, क्योंकि दूषित चीजें खाने से पीलिया की बीमारी होती है। इसमें शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ता है, जिसकी वजह से नाखून, स्किन और आंखों में पीलापन दिखता है। पीलिया में लिवर बहुत कमजोर हो जाता है और आपको भूख कम लगती है।

विज्ञापन

अगर इसके लक्षणों की बात करें तो चेहरे से लेकर हाथ और पैरों पर भी पीलापन दिखने लगता है। इसके होने पर वजन कम हो ना लगता है, डार्क यूरिन, बिना काम करे ही लगातार थकान होना, भूख न लगना, बुखार के साथ-साथ हाथों में खुजली की समस्या होती है।

विज्ञापन

ऐसे में बॉडी की वीकनेस को दूर करने के साथ ही पीलिया को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपचार हैं, जिन्हें आजमाकर काफी हद तक आराम पा सकते हैं, लेकिन एक बार नुस्खों को यूज करने से पहले डॉक्टर से सलाह करें..

पपीता

पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को इस बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

नींबू पानी

नींबू पानी भी पीलिया के इलाज में फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अदरक

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं। अदरक का रस या चाय पीलिया के उपचार के लिए लिया जा सकता है।

विज्ञापन

भुना चना

भुना चना भी पीलिया के इलाज में मददगार हो सकता है। इसमें प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर की सेहत को ठीक रखता है।

गन्ने का रस 

गन्ने के रस में अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर को इंफेक्टेड होने से बचाव करते हैं। यह बिलीरुबिन के लेवल को कंट्रोल करने में बनाए रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

धनिया

धनिया के पत्ते पीलिया के इलाज में भी यूजफूल हो सकते हैं। इसके पत्तों को पीसकर पानी के साथ पीने से लाभ हो सकता है।

भरपूर पानी पीना 

पीलिया की बीमारी में रेगुलर पानी पीना भी बहुत जरूरी है। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर में बचा हुआ वेस्ट निकल जाता है, जिससे शरीर साफ होता है और पीलिया की बीमारी में आराम मिलता है।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ