देशभर के कई राज्यों में मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ रहा है. पिछले दो दिनों से मौसम ने कुछ करवट ली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी हुई. दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हुई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 जुलाई को देश के 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. जम्मू-कश्मीर के लिए तो IMD ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, 11 की मौत कई लापता, किश्तवाड़ में फटा बादल
कहां-कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है. जानकारी के मुताबिक, कल भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है. कल दिल्ली-एनसीआर में 20-30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. हालांकि इसके बावजूद भी गर्मी से निजात पाना अभी थोड़ा मुश्किल है. जानकारी के मुताबिक, कल भी दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है. बिहार में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, गया, जहानाबाद समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
पहाड़ों पर भी अलर्ट
इन दिनों में पहाड़ों पर जाना खतरे से खाली नहीं है. उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जैसे कई जिलों में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू,कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, किन्नौर समेत कई इलाकों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश जी का जंजाल बन गई है. पुंछ और राजौरी में बाढ़ की वजह से करीब 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. कल के लिए किश्तवाड़, जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है. यात्रियों से प्रशासन ने अपील की है कि वो कैंप्स में ही ठहरे रहें और अपना ख्याल रखें.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, वैष्णो देवी यात्रा पर भी लगी रोक
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटस्ट के बीच सरकार का फैसला
12 mins ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
1 hr agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
1 hr ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
2 hrs agoLIVE: PM ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा-‘आज देश के कोने-कोने में 5G'
5 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
5 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines