जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, वैष्णो देवी यात्रा पर भी लगी रोक

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पहलगाम और बालटाल वाले रूट को बंद कर दिया है.

Amarnath Yatra and Vaishno Devi Yatra

Credit: AI

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. ऐसे में अमरनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पहलगाम और बालटाल वाले रूट को बंद कर दिया है. जिसके बाद कोई भी यात्री बेस कैंप से आगे नहीं जा पाएगा. अब प्रशासन फिर से मौसम और रास्तों पर मंथन करेगा, उसी के बाद ये फैसला हो पाएगा कि यात्रा फिर से कब शुरू की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में मानसून की बारिश से कैसे हालात? इस हफ्ते तीनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद अमरनाथ यात्रा पर रोक लगाना ही सही समझा गया. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कहा है कि 19 जुलाई से किसी भी यात्री को आगे नहीं जाने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो यात्री पहले से यहां मौजूद हैं, वो जम्मू, ऊधमपुर और रामबन में बनाए गए कैंप्स में ही रहें. प्रशासन ने अपील की है कि जब तक उनकी तरफ से कोई ऑर्डर ना आए, तब तो वो वही ठहरे रहें. प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम की वजह से यात्रियों के फायदे के लिए ये फैसला लेना बेहद ज़रूरी है. जानकारी के मुताबिक, साल 2026 में अब तक 3.7 लाख से ज्यादा अमरनाथ की यात्रा पूरी कर चुके हैं.

वैष्णो देवी की यात्रा पर भी लगी रोक

भारी बारिश के अलर्ट की वजह से सिर्फ अमरनाथ यात्रा ही नहीं, बल्कि वैष्णो देवी यात्रा को भी कुछ वक्त के लिए रोक दिया है.
भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए प्रशासन ने ये फैसला लिया है. दरअसल, बारिश के मौसम में पहाड़ों में लैंडस्लाइड और फिसलन का खतरा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में मौसम विभाग लोगों से अपील करता है कि वो ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने से बचें.

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ