---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश की चेतावनी, आज 15 राज्यों में बादल बरसने का अलर्ट, जानें देशभर में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज से मौसम करवट बदलेगा और अगले 3 दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है. बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान भी है. मौसम विभाग ने पूर्वी भारत और उत्तर भारत के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---

दक्षिण पश्चिम मानसून वापस जाने वाला है और जाते-जाते मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं. बीते दिन जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव महसूस हो रहा है, मानो ठंड शुरू हो गई हो. क्योंकि बीते हफ्ते में कई राज्यों में बारिश हुई, इसलिए उमस भरी गर्मी भी कम होने लगी है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते भी बारिश होने और मौसम में ठंडक महसूस होने का अनुमान लगाया है. वहीं आज दिल्ली समेत देशभर के करीब 15 राज्यों में बारिश हो सकती है और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत और उत्तर भारत में ज्यादा बारिश हो सकती है, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

2 पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर वाला एरिया एक्टिव

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है, जो कल दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में मौजूद था और आज इसके पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. दक्षिण गुजरात से उत्तरी बांग्लादेश तक मानसून की ट्रफ बनी हुई है. कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद है. एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर की ओर बढ़ रहा है.
उत्तर-पूर्व असम और उसके आस-पास के इलाकों में और सौराष्ट्र और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन मौसमी परिस्थितियों के चलते आधे से ज्यादा देश का मौसम बदलेगा और बादल जमकर बरसेंगे.

---विज्ञापन---

आज देश के 15 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

IMD के अनुसार, आज देश के 15 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान शामिल हैं. मानसून के बादल वर्तमान में पश्चिमी भारत में खूब बरस रहे हैं. वहीं आज उपरोक्त राज्यों में हल्की से भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने का अलर्ट रहेगा. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है. उत्तर और पूर्वी भारत की नदियों में जलस्तर बढ़ने से उफान आ सकता है. तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. बिहार के 18 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर में भी बाढ़ की स्थिति है.

दिल्ली-NCR में आज से करवट बदल लेगा मौसम

दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में मौसम करवट बदल सकता है. दिल्ली और नोएडा में पिछले 2-3 दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं और सुबह-शाम हल्की बारिश भी हो रही है. वहीं तेज हवाएं भी चल रही हैं और अब मौसम विभाग ने आज 7 सितंबर से 10 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है. क्योंकि दिल्ली की तरफ आ रही नमी वाली हवाओं से बारिश वाले बादल बन रहे हैं. बारिश होने के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पिछले कई दिन से अच्छी बारिश होने से दिल्ली में अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे उमस भरी गर्मी का असर भी कम हो गया है. ऐसे में लोगों को अब मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 08:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola