Weather Update: आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां जानें- कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
Edited By Pankaj Mishra

Weather Today
Edited By Pankaj Mishra

Weather Today
Weather Update: मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कई राज्यों में कम होती जा रही है। हालांकि अब भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक केरल समेत कई राज्यों में आज भी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में आज बरसात का दौर जारी रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना समेत कई राज्यों के कुछ इलाकों में आज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी वर्षा के आसार हैं।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही आज भी बिहार और उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश के आसार हैं। आज राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
इसे साथ ही आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। झारखंड में 10 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में आज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार तटीय कर्नाटक केरल, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, ओडिशा के कुछ हिस्सों और कोकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – बंगाल: कोलकाता एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे यात्री को पकड़ा, 9 करोड़ से ज्यादा के विदेशी नोट जब्त
असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के शेष हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। .
बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान, शेष पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एक या स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: