Weather Forecast: मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसी कड़ी में आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अलगे कुछ दिनों के तक प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले कुछ दिनों में असम, मेघालय और त्रिपुरा के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की हो सकती है।
अभी पढ़ें – गोवा पुलिस जांच के लिए सोनाली के गुरुग्राम स्थित फ्लैट पहुंची
इस साल दिल्ली की लव-कुश रामलीला की थीम होगी ‘अयोध्या राम मंदिर’
मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वी हिस्से में 6 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारतीय राज्यों में भी गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने तीन निम्न दबाव वाले क्षेत्र के चलते मॉनसून मध्य भारत में टिका और लंबी अवधि तक उत्तर की ओर नहीं बढ़ पाया।
अभी पढ़ें – कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 6,809 नए केस, 26 की मौत
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश और अलग-अलग बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना है
दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों में व्यापक बारिश संभव है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
INDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
43 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: हारे हुए लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं- नितिन नवीन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines