---विज्ञापन---

देश angle-right

इस साल दिल्ली की लव-कुश रामलीला की थीम होगी ‘अयोध्या राम मंदिर’

नई दिल्ली: दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति ने इस साल अयोध्या के राम मंदिर की थीम को चुना है। समिति अपनी रामलीला का मंचन इस थीम के आधार पर करेगी। लव कुश रामलीला समिति ने रविवार को लाल किला मैदान में भूमि पूजन किया। समारोह के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली नगर निगम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति ने इस साल अयोध्या के राम मंदिर की थीम को चुना है। समिति अपनी रामलीला का मंचन इस थीम के आधार पर करेगी। लव कुश रामलीला समिति ने रविवार को लाल किला मैदान में भूमि पूजन किया। समारोह के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक मौजूद थे।

अभी पढ़ें राहुल गांधी का आज गुजरात दौरा, साबरमती गांधी आश्रम भी जाएंगे

---विज्ञापन---

भूमि पूजन के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि लव कुश रामलीला न केवल देश में बल्कि दुनिया में नंबर एक और सबसे लोकप्रिय रामलीला है। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा रामलीला को व्यापक रूप से देखा जाता है। हर्षवर्धन ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं इस रामलीला के मंच पर हूं। मैंने दो बार रामलीला में भाग लिया है।” भूमि पूजन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व गणेश वंदना की गई।

---विज्ञापन---

यह होगी खासियत
इस साल लव कुश रामलीला का मंचन 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच होगा। इस साल लव कुश रामलीला की थीम अयोध्या का राम मंदिर है। मंच 180 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा होगा। पंडाल की ऊंचाई 70 फीट होगी। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक इस साल की रामलीला में मुंबई के 20 से ज्यादा लोकप्रिय कलाकार हिस्सा लेंगे।

अभी पढ़ें झारखंड की सियासत के लिए अहम दिन, सदन में सिद्ध करना होगा सरकार का बहुमत

---विज्ञापन---

यह नेता करेंगे भूमिका

इसके अलावा भाजपा सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, फग्गन सिंह कुलस्ते और अर्जुन राम मेघवाल भी रामलीला में भाग लेंगे। कुमार ने कहा कि राघव तिवारी भगवान राम की भूमिका निभाएंगे जबकि देबलीना चटर्जी देवी सीता की भूमिका निभाएंगी। अरुण मंडोला लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे और निर्भय वाधवा भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। अखिलेंद्र मिश्रा रावण का किरदार निभाएंगे। अनुभवी अभिनेता असरानी नारद का किरदार निभाएंगे। अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 09:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola