---विज्ञापन---

Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट 

Weather Forecast: अक्टूबर महीना शुरू हो गया है और नवरात्रि खत्म होने पर है, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून […]

Weather Forecast: अक्टूबर महीना शुरू हो गया है और नवरात्रि खत्म होने पर है, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होने की संभावना है। लिहाजा देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

अभी पढ़ें Weather Update: आज यहां जमकर बरसेंगे बादल, जानें- IMD का अलर्ट

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने आज झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, महाराष्ट्र के कई हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में तेज हवा के बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात ‘नोरु‘ के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होता दिख रहा है। मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा। इस वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दो-तीन दिनों तक बारिश होने की आशंका है। एमआईडी के मुताबिक 6 अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। इसके अलावे नॉर्थ ईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज वर्षा की संभावना है।

मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लक्षद्वीप में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। वहीं विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के हिस्से में बारिश के आसार हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Mumbai Weather Update: मुंबई में बारिश और ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे रहें सावधान!

वहीं झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की प्रवल संभावना है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 03, 2022 06:47 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola