Aaj Ka Mausam: आज इन जगहों पर होगी आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Mausam: मानसून धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और विदाई की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई होने के आसार हैं।
हालांकि अभी भी देश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रशांत महासागर के तूफान नोरू के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। चीन सागर से उठ रहे चक्रवात का असर बंगाल की खाड़ी में पड़ सकता है और निम्न दबाव उत्पन्न हो सकता है। इसके कारण दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती।
मौसम विभाग के मुताबिक आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड, मेघालय, अंडमान और निकोबार के कई इलाके में आज भी बारिश के आसार हैं। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 सितंबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – Weather Update: तीन दिनों तक यहां जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: