Weather Update: तीन दिनों तक यहां जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update: धीरे-धीरे मानसून अब अपनी विदाई की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। इस बीच पहाड़ों पर एकबार फिर से बर्फबारी शुरु हो गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी शुरु हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा के रुख में भी बदलाव की संभावना है।
अभी पढ़ें – Weather Forecast: इन राज्यों पर आज टूटेगा बारिश का सितम, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल
हालांकि अभी भी देश के कई जगहों पर मानसूनी बारिश हो रही है। इसी सिलसिले में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों बारिश की संभावना जताई है। एमआईडी ने आज भी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताया है।
मौसम के जानकारों के अनुसार मानसून की सक्रियता अब खत्म हो रही है। पूर्वी दिशा से आने वाली नम हवा की दिशा बदलकर पश्चिमी दिशा की ओर होगी। ऐसे में मानसून विदाई की ओर है। अगले एक से दो दिनों में मौसम विभाग मानसून विदाई की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि, मानसून ने जाते-जाते सितंबर में जमकर कई इलाकों को भिगोया है।
दरअसल उत्तर भारत के मैदानी शहरों के ऊपर से मानसूनी हवाएं कमजोर होने लगी हैं और अब पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने लगी हैं। दूसरी ओर जिन राज्यों में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल हैं उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल शामिल है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के भागों में भी फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड, मेघालय, अंडमान और निकोबार में आज बारिश की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
अभी पढ़ें – Weather Forecast: आज इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, यहां जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: