Aaj Ka Mausam: इन दिनों देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम बिलकुल सर्द है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप चल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रचंड प्रकोप जारी है।
इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है तो इसे रद्द भी करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए –अगले 24 घटें इन राज्यों पर भारी, होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में चला गया है। पानी तक जम चुका है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लेह में तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस, हिमाचल प्रदेश के केलांग में -7.29 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -4.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में -3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
और पढ़िए –कोहरे का कहर! इस शहर में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित, घर निकलने से पहले जानें एडवाइजरी
वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज भी जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति ऐसे ही बने रहेंगे। जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines