Weather Forecast: इन राज्यों में अगले 48 घंटे तक होगी भारी बारिश, यहां जानें IMD का ताजा अलर्ट

Aaj Ka Mausam
विज्ञापन

Weather Forecast: अपने अंतिम पड़ाव पर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में मानसून जमकर बरस रहा है। आज भी मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों बारिश की चेतावनी जारी किया है। एमआईडी ने अगले एक-दो दिन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताया है।

अभी पढ़ें Mumbai Weather Update: मुंबई में बारिश और ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे रहें सावधान!

Advertisment

एमआईडी ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पिछले तीन चार दिनों से जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताया है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झरखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज बारिश के जारी रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा , विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

पंजाब के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ